भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का संगठन विस्तार, उमेश शाहू बने मीडिया प्रभारी

September 13, 2021 2:03 PM0 commentsViews: 135
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया है। रविवार को पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष रामशरण मौर्य ने भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव की अनुमति से अपने मोर्चा का विस्तार करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती के लिए कार्यकारिणी अत्यंत आवश्यक है। संगठन में उमेश शाहू को सोशल मीडिया प्रभारी का जिम्मा दिया गया है।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार शम्भू वर्मा, हरि यादव, राजीव मौर्य, श्याम प्रकाश जयसवाल, सुमन कसौधन, राम प्रकाश जयसवाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है जबकि फूलचंद जयसवाल और सूरज यादव को जिला महामंत्री बनाया गया है। अनिल चौधरी, धीरज जायसवाल, विनोद वर्मा, दिनेश यादव, गणेश लोधी, कन्हैया गुप्ता को जिला मंत्री और उमेश कश्यप कोषाध्यक्ष, मनोज निषाद को जिला शोध प्रमुख बनाया गया हैं।
स्टेशन रोड निवासी उमेश साहू उर्फ डब्बू को सोशल मिडिया प्रभारी और राजेंद्र लोधी को जिला मीडिया प्रमुख बनाया है जबकि पुराने और जुझारू भाजपाई कार्यकर्ता घनश्याम चौधरी को जिला कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा 11 कार्यकर्ताओं को कार्यसमिति सदस्य में रखा गया है।
इनके मनोनयन से सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक राघवेंद्र सिंह और श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, महामंत्री कन्हैया पासवान, विपिन सिंह, मंत्री फतेबहादुर सिंह, उपाध्यक्ष दीपक मौर्या, आशीष शुक्ला सहित विजय पांडेय आदि नेताओं ने बधाई दी है।

Leave a Reply