जनता की सुनने वाला कोई नहीं, भाजपा से जनता दुखी और आक्रोशित है- लालजी यादव

August 18, 2025 6:47 PM0 commentsViews: 139
Share news

अजीत सिंह 

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय शोहरतगढ़ में जोनल प्रभारी व सेक्टर प्रभारियों की बैठक सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता हरिनारायण यादव तथा संचालन वीरेंद्र तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि सपा के जिला अध्यक्ष लाल जी यादव ने कहा कि खाद बीज की कालाबाजारी, नहरों में पानी की समस्या, बिजली विभाग द्वारा गरीबों का शोषण, थाना और तहसीलों पर भ्रष्टाचार व लूट मची हुई है। जनता की सुनने वाला कोई नहीं है भाजपा की सरकार से जनता दुःखी और आक्रोशित है।

बैठक को संबोधित करते हुए शोहरतगढ़ के पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने कहा कि जनपद में खेती किसानी के मौसम में यूरिया और डाई खादों की काला बाजारी भाजपा नेताओं की सह पर हो रहा है। प्रशासन की चुप्पी सरकार की मानसा और गलत नीतियों को ज़ाहिर कर रही है।

बैठक को मुख्य रुप जिला उपाध्यक्ष वीरेंद तिवारी, समाजवादी SC/ST सभा के प्रदेश महासचिव प्रदीप पत्थरकट्टा, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सागर पाठक शान, जिला उपाध्यक्ष खलकुल्लाह, राष्ट्रीय सचिव यूथ ब्रिगेड खुर्शीद अहमद खान, राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी दिनेश यादव, अबुल कलाम आजाद, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष शकील शाह, प्रधान जगदीश ने संबोधित किया।

इस दौरान बैठक में सुदीप सिंह, श्याम देव यादव, हरिनाथ यादव, शौकत अली, गुड्डू सिंह, सुदामा गिरी, राजू पांडेय, गोलू उपाध्याय, हरिराम शर्मा, मुक्तेश्वर यादव, बलिराम चौरसिया, रामू यादव, निजामुद्दी, मुस्तकिम BDC, जगदीश प्रधान, मनवर हुसैन, कमलेश्वर यादव, अमरीश चौधरी, बदरे आलम कुरैशी, पहलाद चौधरी, पंकज तिवार, डॉ अमित शर्मा, सुरेंद्र यादव, कमलेश्वर यादव, मो राजा, विक्रम यादव, सूरज त्रिपाठी, एजाज खान,अब्दुल सऊद, सद्दाम हुसैन सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply