सिद्धार्थनगर से श्याम बिहारी जायसवाल, बांसी से अज्जू श्रीवास्तव को मिला भाजपा का टिकट

November 7, 2017 3:03 PM0 commentsViews: 1737
Share news

 

––– चारों नगर पंचायतों के टिकट की घोषणा आज रात को संभव- जिला अध्यक्ष

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। स्थानीय नगर पालिका से भाजपा से नगर पालिका के उम्मीदवार श्याम बिहारी जायसवाल होंगे।  उन्होंने बड़े भाई घनश्याम जायसवाल को  टिकट की रेस में पछाड़ कर कामयाबी हासिल की है। इसके अलावा बांसी से अजय कुमार उर्फ अज्जू श्रीवास्तव को भाजपा का टिकट मिला है। जिले के चार नगर पंचायतों के भाजपा उम्मीदवारों नामों की घोषणा आज रात तक हो जायेगी।

श्याम बिहारी की प्रोफाइल

भाजपा ने आधिकारिक तौर पर नगर पालिका सिद्धार्थनगर से श्याम बिहारी जायसवाल और बांसी से अज्जू श्रीवास्तव के नाम की घोषणा कर दी है। श्याम बिहारी शिक्षा से विधि स्नातक हैं और नेहरू इंटर कालेज के प्रबंधक भी हैं। वे नगर के एक समृद्ध घरने से सम्बंधित हैं।

श्याम बिहारी जायसवाल पूर्व में भी चुनाव लड़ चुके हैं और हर बार विजेता को कड़ी टक्कर देते रहे हैं। अभी हाल में वे भाजपा में शामिल हुए थे। जहां पूर्व चेयरमैन और सगे बड़े भाई घनश्याम जायसवाल से उनकी कड़ी टक्कर थी। अन्ततः श्याम बिहारी को कामयाबी मिली। घोषणा के बाद श्याम बिहारी जायसवाल के खेमे में जश्न का माहौल है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा

इस बारे में भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंअर ने बताया कि  कि पार्टी ने जिले की दोनों नगरपालिकाओं के अध्यक्ष पद का टिकट फाइनल कर दिया है। इसके अलावा चार नगर पंचायतों के टिकट की घोषणा आज देर शाम या रात में कर दी जायेगी। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करने की अपील की है।

 

 

 

 

Leave a Reply