भाजपा जिला मंत्री पर जानलेवा हमले का प्रयास, रिवाल्वर से फयरिंग कर बचाई जान

July 4, 2018 4:19 PM0 commentsViews: 976
Share news

 

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी सिद्धार्थनगर के जिला मंत्री ओम प्रकाश यादव पर आज दिन दहाड़े हमला कर उन्हें जानसे मारने का प्रयास किया गया। उन्होंने अपनी रिवाल्वर से फायरिंग कर किसी तरह जान बचाई। घटना जिला मुख्यालय स्थित जवाहर इंटर कालेज के पास मुख्य मार्ग पर हुई। ओम प्रकाश यादव पूर्व विधायक रामरेखा यादव के पुत्र है।

बताया जाता है कि भाजपा जिला मंत्री ओम प्रकाश यादव अपने टाउन बर्डपुर से जिलना मुख्यालय पर किसी काम से आ रहे थे। लगभग 11 बजे वह पुरानी नौगढ़ स्थित जवाहर इंटर कालेज के पास सड़क पर मोटर साइकिल सवार दस लोगों ने उनकी स्कार्पियो को ओवरटेक कर रोक लिया।

हमलावर उन्हें गालियां देकर वाहन से खींचने लगे बदमाश जब ति अपना असलहा निकालते, ओम प्रकाश ने अपनी रिवालवर से फायर झोंक दिया। यह देख बदमाशा भागने लगे। ओम प्रकाश इसके बाद वाहन भगाते हुए थाने पहूंचे और दो नामजद सहित 12 लोगों के खिलाफ तहरीर दिया। दोनों नामजदों में एक दिलीप यादव उसी क्षेत्र के महदेवा कुर्मी और दूसरा अनुज गोस्वामी बताया जाता है। इस घटना के बाद मुख्यालय पर हंगामा मच गया है।

बताया जाता है कि ओम प्रकाश की पत्नी बर्डपुर टाउन की प्रधान हैं। कल बर्डपुर में एक मारपीट के मामले को सुलझाने के लिए ओम प्रकाश यादव मौके पर गये थे। इससे एक पक्ष उनसे नाराज था। आज की घटना उसी परिप्रेक्ष्य में बताई जाती है। हमलावर काफी दबंग बताये जाते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

बहरहाल ओम प्रकाश पर हमले से जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है। भाजपा जिला मंत्री पर दिन दहाड़े जानलेवा हमले के मामले से लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।

Leave a Reply