यादव सेना ने शोकसभा कर पूर्व सांसद भालचंद यादव को किया श्रद्धांजलि अर्पित

October 7, 2019 11:35 AM0 commentsViews: 428
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। जनपद मुख्यालय पर रविवार को यादव सेना संगठन के लोगो ने संतकबीर नगर के पूर्व सांसद भाल चंद यादव के निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनके राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें दलितों, पिछड़ों अल्पसंख्यकों का प्रबल पक्षधर बताया।

शोक सभा में उपस्थित पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जमील सिद्दकी ने कहा कि भाल चंद यादव जी ने हर वर्ग के लिए काम किया है सभी लोगो के सुख दुख में शामिल रहे। आज उनके इस दुनिया में न रहने से समूचे लोगों को उनकी कमी शिद्दत से महसूस हो रही है। जमील सिद्दीकी ने भाल चन्द्र की राजनीतिक जीवन पर विषेश प्रकाया डाला और उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस अवसर पर यादव सेना संगठन के जिला अध्यक्ष विजय यादव पहलवान, प्रभारी सिद्धांत यादव ने कहा की भालचंद यादव के निधन से गरीब और कमजोर तबका अनाथ सा हो गया है। उनकी कमी आने वाले दिनों में समाज को काफी खलेगी। अंत में सभी ने उनकी मृत्यु पर मोन रह कर शोक व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित राकेश यादव मीडिया प्रभारी, कोषाध्यक्ष सुबास यादव, सुनील यादव, राजेश यादव, अभिमन्यु यादव, श्री राम जायसवाल, विजय यादव, प्रेम चन्द्र यादव, राजू यादव, संदीप यादव, प्रदीप यादव, संजू यादव,अनिल यादव, आकाश भारती, राकेश यादव,पंकज यादव,आदि लोग उपस्थित रहे।

बताते चलें कि 61 वर्षीय भालचंद यादव संतकबीरनगर के भगता गांव के मूल निवासी थे। वह पिछले कुछ महीनों से पीलिया से पीडि़त थे। कुछ दिन पहले उन्‍हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार की सुबह से ही उनकी तबीयत ज्‍यादा बिगड़ने लगी थी। गुरुवार सुबह से वह वेंटिलेंटर पर थे। शुक्रवार दोपहर  उनका निधन हो गया।

 

 

Leave a Reply