भनवापुर क्षेत्र के 51 क्षय रोगियों को देवेश मनी त्रिपाठी ने दी पोषण पोटली

September 21, 2026 9:57 PM0 commentsViews: 24
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। सामाजिक कार्यकर्त्ता देवेश मणि त्रिपाठी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया (भनवापुर) पर उपस्थित इक्यावन क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गयी। देवेश मणि त्रिपाठी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया अंतर्गत उपचारित हो रहे समस्त क्षय रोगियों को गोद लिया गया है जिसके क्रम मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया पर सोमवार को कुल इक्यावन क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गयी।

स्वास्थ्य केंद्र पर वितरण मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय कुमार दोहरे, जिला क्षय रोग अधिकारी एम. एम. त्रिपाठी जिला कार्यक्रम समन्वयक पंकज त्रिपाठी, अधीक्षक शैलेन्द्र मणि ओझा, जिला पी.पी.एम समन्वयक सतीश मिश्रा, एस. टी. एल. एस शत्रुधन निषाद, अभिषेक त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी उपस्थित रहे।

पोषण पोटली मे च्यवनप्रास, प्रोटीनेक्स पाउडर, किसमिस, छोहाड़ा, खजूर चना, गुड़, बाज़रा, मक्का, दलिया, दाल, ज्वार, सोयाबीन बड़ी, सूजी, मूगफली दाना, बिस्किट, साबुन दिया गया।

Leave a Reply