आंगनबाड़ी केन्द्र को सालो से कब्जा करके बना दिया जानवरो का घर

October 5, 2015 5:43 PM0 commentsViews: 97
Share news

अब्दुल हमीद खान
Photoshine
सिद्धार्थनगर जिले के इटवा तहसील के भनवापुर विकास क्षेत्र का सबसे बड़ा ग्राम पंचायत बिस्कोहर में बना आंगनबाड़ी केन्द्र अपनी बदहाली पर आंशू बहा रहा है।

बिस्कोहर में बने इस आंगनबाड़ी केन्द्र को वहीं का एक आदमी अपना मकान समझ कर तकरीबन सालों से इस में रह रहा है और अपने जानवरों को इस में बांध रहा है।

विभागीय साठ गंठ के चलते जिम्मेदार न तो जांच की जहमत उठा रहे हैं और न ही अन्य कोई आवश्ययक कार्यवाही कर रहे हैं। जिसके चलते दिन बदिन उस के हौसले बुलंद होते जा रहे आज वहां का आंगनबाड़ी केन्द्र एक आदमी का निजी घर बन कर रह गया है।

अप्रयोज्य इस भवन पर जिम्मेदारों की नजर भी नहीं पड़ रही है। इस बारे में “सी.डी.पी.ओ“ भनवापुर राजेश यादव का कहना है की हमें कोई जानकारी नही है आज में बिस्कोहर की तरफ जा रहा हू्ं अगर मामला ऐसा है तो उस आंगनबाड़ी केन्द्र पर भी जा कर देख लूंगा। अगर मामला सही पाया गया तो सख्त कार्यवाही की जाये गी।

Leave a Reply