भारत का संविधान अग्रणी देशों के संविधान में सर्वाधिक लोकप्रिय- डा. चन्द्रेश 

November 26, 2019 11:26 PM0 commentsViews: 188
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित पूर्व प्रत्याशी लोकसभा डा. चंद्रेश उपाध्याय के कैंप कार्यालय पर संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें वक्ताओं ने संविधान पर बिरहद चर्चा किया और कहा आजाद भारत में आज ही के दिन 1949 में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाया था। इस अवसर पर  लोगों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को बारंबार नमन करते किया और मिष्ठान वितरण किया। कार्यक्रम को  वक्ता कैलाश पंछी, अतहर अलीम, देवेंद्र कुमार गुड्डू, प्रदीप ठाकुर, इनामुल रहमान ने संबोधित किया। संचालन अनिल सिंह अनुनू ने किया।

बतौर मुख्य अतिथि लोकसभा चुनाव के पूर्व प्रत्याशी डा. चंद्रशे उपाध्याय ने संविधान की शपथ दिलाई और अपने संबोधन में कहा कि भारत का संविधान अग्रणी देशों के संविधान में सर्वाधिक लोकप्रिय है एवं अखंडता संप्रभुता राष्ट्रीयता की संपूर्ण विचारधारा को समाहित किए हुए है। ऐसे संविधान निर्माता को संविधान दिवस पर भूल जाना अपने आप को भूल जाने जैसा ही है।

श्री उपाध्याय ने कहा जिस प्रकार आज कानून का उल्लंघन, उपहास एवं संविधान को ठेस पहुंचाने का हर पल प्रयास सत्ताधारी पार्टी द्वारा किया जा रहा है वह संविधान के अनुरूप नहीं है। आलम यह है कि कब राष्ट्रपति शासन समाप्त होता है यह स्वयं राष्ट्रपति को समाचार पत्रों से अवगत होता है।

चुनाव में गोवा मणिपुर अब महाराष्ट्र संविधान की धज्जियां उड़ा कर सत्ता हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है जो सर्वदा निंदनीय है। इस अवसर पर अरविंद मणि, श्यामसुंदर पांडे, जफर अली, सुदामा प्रसाद, गुल मोहम्मद, मोहम्मद शफीर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply