समाजिक कार्यकर्ता रमेश वर्मा को दिल्ली में किया गया सम्मानित
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। भर्ती युवा वेलफेयर एसोसिएशन (BYWA) के तत्वावधान में वीर सावरकर नेशनल अवार्ड 2025 का आयोजन राजधानी दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर देश के कई प्रख्यात व्यक्तित्वों और सिद्धार्थनगर सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
राष्ट्रभक्ति और समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सिद्धार्थनगर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी रमेश वर्मा को प्रतिष्ठित “वीर सावरकर नेशनल अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। जनपद वासियों ने रमेश वर्मा को बधाई दी है।
रमेश वर्मा ने 23 जनवरी 2021 को सिद्धार्थनगर में विश्व का सबसे लंबा 15 किलोमीटर लंबा तिरंगा फैलाकर इतिहास रचा। यह आयोजन राष्ट्रभक्ति और जनएकता का अद्वितीय उदाहरण बना। इस अवसर पर हजारों नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
रमेश वर्मा वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय हैं। उन्होंने शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनकी पहलों ने जिले ही नहीं, बल्कि समूचे प्रदेश के युवाओं को प्रेरित किया है।
सम्मान प्राप्त करते हुए रमेश वर्मा ने कहा
यह पुरस्कार मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। मैं इसे उन सभी देशभक्तों और सहयोगियों को समर्पित करता हूं जिन्होंने तिरंगा यात्रा और सामाजिक कार्यों में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया। हमारा संकल्प है कि देश की एकता और जनसेवा की भावना को और आगे बढ़ाया जाए। ”यह सम्मान उनके कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाता है और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है।





