भारतीय मजदूर संघ ने मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को सौंपा ज्ञापन

June 18, 2026 7:54 PM0 commentsViews: 110
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। भारतीय मजदूर संघ सिद्धार्थनगर की जिला इकाई द्वारा वृहप्तिवार को जिलाधिकारी के माध्यम से अपनी विभिन्न मांगो से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री आशुतोष यादव, जिला कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, जिला संयुक्त मंत्री सुरेंद्र पाल, जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय पांडे शामिल रहे।

उपरोक्त कर्मचारियों के आलावा संगठन के सक्रिय सदस्य मनोज गौतम, मनोज चौधरी, रतनलाल और राहुल यादव उपस्थित रहे। ज्ञापन सौंपते हुए प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उनकी मांगें जनहित और कर्मचारी हित से जुड़ी हैं, जिन पर सरकार को सहानुभूति पूर्वक विचार करना चाहिए।

Leave a Reply