डॉ भास्कर शर्मा को मिला स्पेशल अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, बधाइयों का तांता

February 8, 2020 2:41 PM0 commentsViews: 332
Share news

अजीत सिंह

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। विश्व प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित सैकड़ों विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके सिद्धार्थनगर के डॉक्टर भास्कर शर्मा के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई हैl डॉक्टर भास्कर शर्मा को इमेरेट काउंसिल आफ फिजिकल एंड स्पिरिचुअल क्योर कानो स्टेट नाइजीरिया के चेयरमैन डॉक्टर  मोहम्मद यूसुफ सूफी ने डॉक्टर शर्मा को स्पेशल अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस प्रदान किया।

बताते चलें कि डॉ भास्कर अब तक होम्योपैथी और साहित्य की 169 पुस्तकों का सृजन किया हैl इन्हें देश विदेश से 300 से अधिक राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मान भी मिल चुके हैंl पूर्व में डॉक्टर भास्कर शर्मा को   डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन इंटरनेशनल अवॉर्ड लंदन ,वरिष्ठ होम्योपैथिक इंटरनेशनल अवॉर्ड सिंगापुर, डॉ एलेन इंटरनेशनल अवॉर्ड थाईलैंड,डॉक्टर कैंट इंटरनेशनल अवॉर्ड मलेशिया, ग्लोबल आइकॉन पर्सनैलिटी ऑफ होम्योपैथी दुबई, होम्योपैथी शिरोमणि इंटरनेशनल अवॉर्ड मस्कट, स्टार आफ होम्योपैथी अवॉर्ड लंदन, विश्व हिंदी साहित्य सृजन सम्मान कनाडा, होम्यो भूषण  काठमांडू ,होम्यो  श्री गोवा,होम्योपैथी चिकित्सा रत्न दिल्ली आदि  से सम्मान प्राप्त कर चुके हैंl

अभी हाल ही में भास्कर शर्मा को प्रज्ञान इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी झारखंड में विश्वविद्यालय की सलाहकार समिति में सदस्य नामित किया गया हैl डॉ शर्मा को इस उपलब्धि के लिए  डॉक्टर राजकुमार शर्मा डॉ मनोज शर्मा डॉ फूल चंद्र अग्रहरी डॉक्टर प्रेम कुमार डॉ नरेश चंद्र डॉ गणेश शंकर उपाध्याय डॉ प्रजापति मिश्रा डॉ सुरेश सिंह  डॉ पवन सिंह डॉ हिदायतुल्ला खान डॉक्टर शमीम अहमद डॉ जितेंद्र कुमार अवस्थी डॉक्टर नरेंद्र गौड़ डॉक्टर पूनम बर्मा डॉक्टर मलिक इकबाल यूसुफ संतोष कुमार, महेश कुमार, कृष्ण कुमार यादव, सील निगम, डॉ शांति स्वरूप वर्मा राजकुमार पांडे, सुरेश नरेश राजू फूलचंद, सुधीर प्रदीप दीपेंद्र कुमार। सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी l

 

 

Leave a Reply