नेपाल बना रहा था नो मैंस लैंड पर पुलिया, भारतीय जवानों ने रोका

December 12, 2020 1:37 PM0 commentsViews: 539
Share news

शिव श्रीवास्तव

महराजगंज (यूपी)। भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर नोमेंसलैंड की जमीन पर नेपाल के सुरक्षा प्रहरियों द्धारा बनाई जा रही एम पुलिया को अन्तर्राष्ट्रीय कानूनों का तिक्रमण मानते हुए भारतीय सीमा रक्षकों ने रोक दिया है। यह घटना महाराजगंज जिले की है। इस घटना के बाद सीमा के दोनों तरफ के जवान सतर्क देखे जा रहे हैं।   

महाराजगंज जनपद के बहुआर कला के लाइन टोले के सामने नो मेंस लैंड की जमीन पर नेपाल के लोग पिछले दो दिनों से पुलिया का निर्माण करा रहे थे। भारतीय लोगों ने निर्माण की सूचना सीमा से सटी बहुआर पुलिस चौकी को दी। सूचना पाकर पुलिस तत्काल एसएसबी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गई। उसके बाद नो मेंस लैंड में पुलिया के निर्माण कार्य को रोकवा दिया गया।

 चौकी इंचार्ज बहुआर बृजेश सिंह ने बताया कि लोगों से सूचना मिली कि बहुआर कला के लाइन टोला से नेपाल के कठहवा जाने वाले मार्ग पर नो मेंस लैंड की भूमि पर नेपाल प्रशासन पुलिया का निर्माण करवा रहा है। सूचना मिलने के बाद लाइन टोला के एसएसबी पिकेट पर तैनात एसएसबी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गये। जहां पर देखा गया कि नेपाल सरकार पुलिया का आधा हिस्सा का निर्माण नो मेंस लैंड की जमीन में करवा रही है। उसके बाद मौके पर पुलिया का निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि कार्य रोकने के बाद इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। जिसके बाद मौके पर उपजिलाधिकारी रामसजीवन मौर्य व पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र कुमार भी पहुंचे। जहां नेपाल के अधिकारियों से वार्ता के बाद निर्माण कार्य को रोकने व आगे फिर निर्माण नही कराने पर सहमति बनी है।

Leave a Reply