विधायक राही और नपाध्यक्ष गोविंद माधव ने चढ़ाया भूमाफियाओं के चंगुल पर बुल्डोजर, छुड़ाया सरकारी जमीन
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर अंतर्गत वार्ड नं. 09 सिंहेश्वरीपुरम में भू-माफियाओं द्वारा 30 वर्षों से अवैध रूप से कब्जा की गई ज़मीन पर प्रशासन द्वारा सदर विधायक श्यामधनी राही और नपाध्यक्ष गोविंद माधव, स्थानीय जनता व सभासद की मौजूदगी में बुल्डोजर चढ़ाकर सरकारी जमीन खाली कराई गई। खाली कराई गई जमीन पर विधायक व नपाध्यक्ष द्वारा तत्काल पानी कि टंकी का शिलान्यास किया गया
सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा मा. मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में सरकार जीरो टॉलरेन्स पर कार्य कर रही है कही और किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दास्त नही किया जाएगा और नहीं ही किसी माफिया या भू माफिया को बक्शा जाएगा। प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। विधायक राही ने कब्जा मुक्त जमीन पर तत्काल वार्ड वासियों को स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए पानी की टंकी का शिलान्यास किया।
मौके पर मजूद तेज तर्रार नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि नगर कि जनता हमारी है और हम इनके सेवक है। नगर वासियों का दर्द हम समझते हैं। वार्ड वासियों की तरफ से सभासद की मांग पर जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पानी की टंकी के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। यह योजना क्षेत्र की जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सभी के सहयोग से यह कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण होगा। मौके पर सभासद राजाराम लोधी व सतीश रस्तोगी की भूमिका उल्लेखनीय रही।






