भाजपा नेता भुवनेश्वर शर्मा राष्ट्रीय कार्यक्रम के क्षेत्रीय सह संयोजक बने

September 7, 2018 5:42 PM0 commentsViews: 322
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर।  जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता भुवनेश्वर शर्मा को गोरखपुर क्षेत्र के राष्ट्रीय कार्यक्रम विभाग का क्षेत्रीय सह संयोजक बनाया गया है।पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा तय किए गए कार्यक्रमों को गोरखपुर क्षेत्र के 11 जिलों तथा 67 विधानसभा क्षेत्रों में क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी इस विभाग की होगी।

भुनेश्वर शर्मा के पद पर बिठाये जाने का फैसला पार्टी की एक अहम बैठक में लिया गया है। राष्ट्रीय स्तर की बैठक में कहा गया है कि उनकी संगठन क्षमता निसंदेह बेहतर है। उनके पद पर रहने से पूर्वी यूपी के 11 जनपदों की 67  विधानसभा सीटों पर पार्टी का बेहतर काम और प्रचार प्रसार होगा। अंत में एक स्वर से उनके मनोनयन को सहमति दी गई।

भुवनेश्वर शर्मा के उक्त मनोनयन पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर जी,क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सतेन्द्र सिन्हा, क्षेत्रीय संयोजक राष्ट्रीय कार्यक्रम विभाग देशबंधु शुक्ल, जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी एवं जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बधाई दिया है। सभी ने आशा प्रकट करते हुए कहा कि भुवनेश्वर शर्मा के मनोनयन से पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहायता मिलेगी।

 

 

Leave a Reply