इटवा में भाजपा को बड़ा झटका , पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष हो गये लाल टोपी वाले

March 19, 2021 6:05 PM0 commentsViews: 1857
Share news

आरिफ मक़सूद

इटवा , सिद्धार्थनगर : प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में पंचायत चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष बीएन तिवारी सपा में शामिल हो गयें हैं| शुक्रवार को इटवा में स्तिथ सपा कार्यालय पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय के मौजूदगी में बीएन तिवारी ने सपा कि सदस्यता ग्रहण करली है|

 

मिडिया की मौजूदगी में सपा कि सदयस्ता लेने वाले बीएन तिवारी ने कहा कि प्रदेश व देश में जो मौजूदा हाल है उसमें धर्मनिरपेक्ष ताकतों का मजबूत होना जरूरी है, ऐसे में अखिलेश सिंह यादव की क्षमता , विकास परक सोच के कारण सभी को उनसे उम्मीदें हैं।

 

बताते चले कि बीएन तिवारी पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को इटवा विधानसभा में जीत दिलवाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply