बिगिनर्स कोर्स के माध्यम से जिले को मिले 70 स्काउट गाइड प्रशिक्षक

September 22, 2025 10:38 PM0 commentsViews: 43
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। जनपद में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ के प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ प्रभात कुमार, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट बस्ती मंडल बस्ती राकेश कुमार सैनी  तथा माध्यमिक शिक्षा परिषद और बेसिक शिक्षा परिषद के संयुक्त तत्वधान में एक दिवसीय विगिनर्स कोर्स का आयोजन राजकीय इण्टर कालेज नौगढ़ में आयोजित किया गया जिसमें ब्लॉक मिठवल, बर्डपुर, बढ़नी और जोगिया के कुल 40 तथा माध्यमिक शिक्षा परिषद से 30 सहित कुल 70 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।

अयोजित कोर्स में स्काउटिंग और गाइडिंग में जुड़ने हेतु विभिन्न प्रकार के गतिविधियों के बारे में बताया गया जिसमें कोर्स संचालन, स्काउटिंग की कहानी, प्रतिज्ञा और नियम, संस्था के विभिन्न अनुभाग, आदर्श वाक्य, चिन्ह, सैल्यूट और बायां हाथ मिलाना , संगठनात्मक संरचना, यूनिट पंजीकरण और बैठक तथा यूनिट लीडर की उन्नति के विषय में कक्षा शिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राजकीय इंटर कालेज नौगढ़ सिद्धार्थनगर के प्रधानाचार्य दयाशंकर यादव ने किया। उन्होंने कहा कि आप सभी यहां से ट्रेनिंग प्राप्त कर अगले पड़ाव की ट्रेनिंग लेकर अपने विद्यालय में यूनिट गठन करवाकर स्काउट और गाइड के प्रगतिशील प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहयोग करें।

सत्र के समापन में जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि के रूप में भारद्वाज शुक्ल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा की यह बहुत ही पवित्र संस्था है इससे जुड़कर आप सभी विद्यालय गतिविधियों के साथ समाज सेवा कर सकते हैं। सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती मंडल बस्ती राकेश कुमार सैनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की जल्द ही आपके जनपद में बेसिक स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन कोर्स का प्रशिक्षण होगा।

मास्टर ट्रेनर की भूमिका में जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट राजित कुमार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड डा. इफ्तेखारून निशा , जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार, जिला गाइड कैप्टन अर्चना वर्मा, ब्लाक स्काउट मास्टर डुमरियागंज कुलदीप कुमार और जिला संगठन आयुक्त स्काउट अमित कुमार शुक्ल रहे। इस अवसर पर उमाशंकर, नमिता सिंह, ममता श्रीवास्तव, अनुपम, सतीश कुमार, प्रज्ञा कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply