बाइक दुघर्टना में भाजपा कार्यकर्ता की मौत, इटवा विधायक ने व्यक्त की संवेदना

December 16, 2017 3:53 PM0 commentsViews: 763
Share news

एम. आरिफ

इटवा, सिद्धार्थनगर।  इटवा क्षेत्र के सोनहा क्षेत्र में बाइक और घोड़ागाड़ी में टक्कर हो जाने के कारण एक सपार की मौत हो गयी और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक का नाम दद्दन पाठक है वह भाजपा वर्कर बताये जाते हैं। उनके निधन से गांव में शोक का माहौल है।

बताया जाता है कि इटवा क्षेत्र के ग्राम कोदईजोत निवासी दद्दन पाठक  शुक्रवार शाम 7 बजे अपने एक दोस्त के साथ मोटर साइकिल से कही जा रहे थे। बताया जाता है भी वह सोहना क्षेत्र के बुढ़ऊ चौराहे पर पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक सामने से आ रही एक घोड़ा गाड़ी  से टकरा गई। वह दोस्त सहित घायल होकर वहीं कगर पड़े।

बताते हैं कि उन्हें घायलावस्था में एम्बुलेंस से फौरन अस्पताल ले जाया गया, मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।  उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकरी पर क्षेत्रीस विधायक ने सतीश द्धिवेदी ने भी हालात का जायजा लिया। उन्होंने इसे अपनी व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि वे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे। फिलहाल घायल का उपचार जारी है। क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

 

 

 

Leave a Reply