बाइक दुर्घटना में संतकबीरनगर के युवक की दर्दनाक मौत व एक घायल

April 5, 2021 2:13 PM0 commentsViews: 477
Share news

 

अब्दुल हकीम

बृजमनगंज, महाराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के (लेहड़ा) खुर्रमपुर के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें दो बाइक सवार युवकों में से एक कि मौके पर ही मौत हो गई व दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सदरे आलम पुत्र अजीज ग्राम कुसौन कला थाना मेहदावल जिला संतकबीरनगर व मृतक का नाम सुरेंद्र पुत्र शेषनारायण मेहदावल खास जिला संतकबीरनगर का निवासी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बृजमनगंज थाना क्षेत्र के (लेहड़ा) खुर्रमपुर में बाइक सवार की दुर्घटना में मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रास्ते मे बन्दर आ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बाइक सवार युवक ग्राम सभा नैनसर में एक रिश्तेदारी में आये हुये थे।जहाँ घर वापसी में जाते समय बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हुई।घटना की जानकारी होने पर तत्काल एस आई अनघ यादव मय हमराही मौके पर पहुँच कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज भिजवाया और घटना की जानकारी व छानबीन में जुट गये।

 

 

Leave a Reply