बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा किया

October 28, 2020 3:52 PM0 commentsViews: 995
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। तेज रफ्तार बाइक और साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार एक अधेड़ आदमी की मौत हो गई। घटना के समय वह मजदूरी करने जा रहा था। मृतक का नाम रामकेश था। वह निकट के महाराजगंज जिले का निवासी बताया गया है। उसकी उम्र ४५ साल की थी। बताते हैं कि इस घटना के बाद मृतक के मरीजों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जम कर हंगामा किया। घटना आज यानी बुधवार सुबह की है।

बताया जाता है कि महाराजगंज के हिरमपुर गांव का निवासी रामकेश साइकिल पर सवार होकर सिद्धार्थनगर जिले के उस्का कस्बे में मजदूरी के लिए जा रहा था। उस्का दोनों जिलों के बार्डर पर है। बताते है कि वह अमृत लाल डिग्री कालेज के पास पहुंचा ही थी की एक बाइक सवार से टकरा कर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

लोग घायल रामकेश को सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र उस्का बाजार ले गये तो डाक्टर गायब मिले और उनका मोबाइल का स्विच भी बंद मिला। डाक्टर की तलाश के दौरान रामकेश ने दम तोड़ दिया। इस पर लोगों ने वहां इकटठा होकर जम कर हंगामा किया। समाचार लिखने तक हंगामा जारी था। मौके पर पलिस भी पहुंच गई थी।

Leave a Reply