ससुराल से लौटते समय पेड़ से बाइक टकराई, युवक की दर्दनाक मौत

March 22, 2022 2:43 PM0 commentsViews: 983
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र के कपिया गांव के पास शनिवार रात एक बाइक सवार युवक पेड़ से टकरा गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। वह अपनी ससुराल से घर लौट रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। इसके कारण उसके घर व ससुराल में शोक का माहौल व्याप्त है।  

कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के बनियाभारी गांव निवासी धीरेंद्र गौतम (24) पुत्र छेदी प्रसाद बृहस्पतिवार को अपने पत्नी के साथ ससुराल महराजगंज जनपद के कोट कमरिया गांव में गया था। वहांदिन में होली का त्यौहार बहुत म से मनायां  बताया जा रहा है कि धीरेन्द्र शाम को त्यौहार मना कर घर के लिए वापस लौट रहा था। बताते हैं कि कि अभी वह लोटन कोतवाली क्षेत्र के कपिया गांव के पास पहुंचा ही था कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।

अक्कर इतनी भयानक थीकि हादसे में धीरेंद्र की गंभीर चोट के कारण घटा स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना का समाचार पाकर उसके परिवारी जन दहाड़ें मार कर बिलख उठे। उसकी ससुराल में  मातम छा गया। इस संबंध में कोतवाल लोटन अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए थे। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply