मौत आनी है आयेगी इक दिनः  बाइक से गिरी महिला तो कम्बाइन ने कुचल दिया

December 2, 2023 12:16 PM0 commentsViews: 676
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। मौत आनी है तो आगर ही रहेगी। इसके लिए कुदरत ने अलग तरीके बना रखे हैं। मरने वाला पल भर को किसी तरह बच भी जाये तो अगले पल उसका दूसरा इंतजाम हो जाता है। सुनीता के साथ भी यही कहानी हुई। पति की बाइक कम्बाइन मशीन से टकराने वाली थी। जिसे उसने बचा तो लिया, मगर वह सुनीता को न बचा सका। अंत में कुछ ऐसा हुआ की सुनीता को जान गवाना ही पड़ा।

खबर के मुताबिक इटवा थाना क्षेत्र के बुड्डी गांव की 35 साल की सुनीता देवी अपने पति साथ बाइक पर सवार थी। उस पर एक और महिला भी बैठी हुई थी, तभी दोपहर में यह हादसा हुआ। बाकी दो सवार हलकी चोट के के बावजूद हिफाजत से हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि त्रिलोकपुर थाने के बुड्ढी गांव निवासी सुनीता देवी शनिवार को अपने पति की बाइक से मायके से ग्राम केसारे नाना-नानी से मिलने गई थी।  बताते हैं कि शनिवार दोपहर में वह पति लवकुश कश्यप की बाइक पर बाइक से बलरामपुर जिले के गौरा थाने के ग्राम जमुवरिया ससुराल लौट रही थी।  उसके साथ बाइक पर एक रिश्तेदार महिला भी थी।

प्रत्यक्षदिर्शियों के अनुसार अभी वह इटवा थाना क्षेत्र के पतिला चौराहे पर पहुंची थी कि सामने से आ रही कंबाइन मशीन को देखकर साइड देने के चक्कर में बाइक सड़क किनारे खोदी गई नाली में चली गई। जिसके चलते बाइक अनियंत्रित हो गई। और उस पर सवार दो महिलाओं में एक महिला कंबाइन मशीन के पिछले पहिए की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाकी दोनों सवारों को हल्की चोट लगी मगर वे पूरी तरह ठीक हैं। पलिस ने सुनीतर देवी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है। इसे कहते हैं कुदरत के कानून को लाख जतन के बाद भी बदला नहीं जा सकता।

 

 

Leave a Reply