बिस्कोहर नगर पंचायत बनने से सपाईयों में खुशी

December 31, 2016 2:36 PM0 commentsViews: 686
Share news

एम. आरिफ

biskohr

इटवा, सिद्धार्थनगर। बिस्कोहर बाजार को नगर पंचायत बनाने की मांग काफी लंबे समय से चल रही थी। इसके बाद भी काफी इंतजार के बाद सपा सरकार ने जनता का सम्मान करते हुए कैबिनेट से इसकी मंजूरी दे दी। इससे क्षेत्र की जनता और सपाइयों में काफी हर्ष है।

जिला मुख्यालय से लगभग 60 किमी दूरी होने के बाद यहां मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच पाती थी। समय के साथ इस बाजार में बदलाव भी हुआ। यह पूरी तरह से विकसित बाजार के रूप में स्वरूप ले लिया। लेकिन विकास के माने में पिछड़ता जा रहा था। यहां की सफाई, पानी निकासी, बिजली, सड़क आदि के लिए लोगों को काफी संघर्ष करना पड़ता है। पिछले दिनों जिलें में आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने भी इस मुद्दे को क्षेत्रीय जनता ने दमदारी से रखा था। उस समय मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था। वर्तमान विधायक विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय भी पूरे प्रायस में थे।

सपा के इटवा विधानसभा अध्यक्ष कमरूज्जमा खां कार्यालय प्रभारी विरेन्द्र सिंह ने बिस्कोहर को नगर पंचायत बनाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एंव विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय को बधाई दी। कमरूज्जमा खां ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र की जनता को मान सम्मान रख दिया है। अब यहां विकास की गंगा बहेगी। इस निर्णय से सपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

Leave a Reply