भाजपा नेताओं ने अमित शाह के लिए किया हवन पूजन, डा. चन्द्रेश ने बेलहिया मंदिर में की पूजा

January 20, 2019 12:12 PM0 commentsViews: 290
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अमित शाह के स्वास्थ्य लाभ के लिए बेलहिया दुर्गा मंदिर में भाजपा नेताओं ने हवन पूजन किया।

हवन पूजन करने के बाद भाजपा नेता डा. चन्द्रेश उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्र को आदरणीय अमित शाह जैसे राष्ट्र नायकों की आवश्यकता है। हम सब मां दुर्गा से उनके जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हैं।जिससे वे अविलंब पार्टी और राष्ट्र की सेवा में जुट सकें।

इस अवसर पर भाजपा नेता डाक्टर चंद्रेश उपाध्याय के साथ भाजपा राष्ट्रीय कार्यक्रम क्षेत्रीय सहसंयोजक भुवनेश्वर शर्मा, धीरज जायसवाल, अरूणेश त्रिपाठी, पंकज श्रीवास्तव, सुमित झा, सुधीर दूबे, सर्वेश यादव,  संतोष वर्मा, पंकज स्वर्णकार, दिनेश अग्रहरि, सुरेंद्र गुप्ता आदि यज्ञ में शामिल हुए।

Leave a Reply