भाजपा प्रत्याशी ने घर-घर जाकर मांगा जनता का वोट

November 18, 2017 4:43 PM0 commentsViews: 296
Share news

संजीव श्रीवास्तव


सिद्धार्थनगर। नगर पालिका सिद्धार्थनगर में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद उम्मीदवार श्याम बिहारी जायसवाल ने राम प्रसाद नगर, सुभाषनगर एवं मेन रोड पर घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट मांगा। मतदाताओं ने भी गर्मजोशी से भाजपा उम्मीदवार को वोट का भरोसा दिया।
शुक्रवार को दोपहर भाजपा उम्मीदवार श्याम बिहारी जायसवाल अपने समर्थकों रामकुमार सोनी, हरिराम मिश्रा, अच्छेलाल, शिवा कसौधन मुराली आदि के साथ जन सम्पर्क किया। मतदाताओं के बीच उन्होंने कहा कि वे उनकी समस्याओं से भली प्रकार वाकिफ हैं।

उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में भाजपा सरकार है, जो विकास को प्राथमिकता दे रही है। निकाय में भी अगर वह अध्यक्ष बन जाते हैं तो शहर में विकास की गंगा बहाने में देर नहीं लगेगी।

जायसवाल ने कहा कि निकाय चुनाव वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। इसलिए निकाय चुनाव को लेकर भाजपा काफी संजीदा है। निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की विजय देश और प्रदेश की दिशा और दशा तय करेगा। उन्होंने मतदाताओं से मतदान जरुर करने की अपील की।

 

Leave a Reply