सिद्धार्थनगर भाजपा जिला कमेटी का हुआ विस्तार, फतेबहादुर सिंह बनाए गए जिला महामंत्री

April 3, 2026 10:20 PM0 commentsViews: 107
Share news
अजीत सिंह 
सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी की जिला कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की सूची जरी किया है। जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या को मिली  नई कमेटी में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 जिला मंत्री के आलावा कोषाध्यक्ष व प्रेस प्रभारी सहित 27 पदाधिकारी चयन किया गया है। नव गठित जिला कमेटी के सभी पदाधिकारियों को उनके समर्थकों द्वारा ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने अपनी नई टीम के सभी पदाधिकारियों का अभिनन्दन किया है।
शुक्रवार को सांसद जगदम्बिका पाल व नपा अध्यक्ष गोविन्द माधव, जिला प्रभारी हरिचरन कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही ने नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर महंत अवैद्यनाथ मैरेज हॉल में नवघोषित जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों में से जिला उपाध्यक्ष विजय कान्त चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष सच्चिदानन्द चतुर्वेदी, जिला महामंत्री फाते बहादुर  सिंह, जिला महामंत्री फूलचंद जैसवाल उर्फ़ पीसी, जिला कोषाध्यक्ष पंकज जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी  रमेश मणि त्रिपाठी, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी उमेश शाहू एवं नव नियुक्त नगर अध्यक्ष शतीश रस्तोगी को अंगवस्त्र भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
वक्ताओं ने नव्घोषित पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती, अनुशासन एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नपा के धनंजय सहाय, मनोज सिंह सहित दर्जनों सभासद एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवगठित जिला कमेटी 
सिद्धार्थनगर भाजपा की नवगठित कमेटी में अध्यक्ष दीपक मौर्या के आलावा उपाध्यक्ष क्रमशः विजयकांत चतुर्वेदी, सच्चिदानंद चौबे, कृष्णा मिश्रा, मनोज मौर्या, जगजीवन गौड़, रामकृपाल चौधरी, आशीष शुक्ला, श्रीमती मुन्नी देवी, जिला महामंत्री  फतेबहादुर सिंह, फूलचंद जायसवाल, पवन मिश्रा, जिला मंत्री अशोक अग्रहरी, विनीता यादव, उदयपाल वर्मा, रामनारायण, अविनाश सिंह, पूनम जायसवाल, सिद्धार्थ शंकर पाठक, बजरंगी वर्मा, कोषाध्यक्ष पंकज जायसवाल के साथ जिला मिडिया प्रभारी रमेश मणि त्रिपाठी, जिला सह मिडिया प्रभारी प्रभात तिवारी, जिला सोशल मिडिया आशीष त्रिपाठी, जिला सोशल सह मिडिया उमेश शाहू, जिला कार्यालय मंत्री अनुराग श्रीवास्तव, कार्यालय सह मंत्री महेंदर लोधी व जिला आईटी संयोजक मिथलेश अग्रहरी की घोषणा हुई है।   

Leave a Reply