भाजपा सरकार से हर तबका परेशान- मो. जमील सिद्दीकी

December 13, 2020 9:43 PM0 commentsViews: 147
Share news

अजीत सिंह

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में बनाये गए कानून का पूरे देश में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इसी बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अपील पर आज पुनः पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शोहरतगढ़ मोहम्मद जमील सिद्दीकी ने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में किसान यात्रा के माध्यम से लोगों को संबोधित किया।

सपा नेता ने शोहरतगढ़ तहसील अंतर्गत करौंदा चौराहा, महला, लखनपारा, चिंघ्या कोईली, मनोहरी, खेतवल मिश्र, सिरवत, बरगदवा, पलिया, खमरिया, आदि दर्जनों गांवो का दौरा किया। किसानों को संबोधित करते हुए मोहम्मद जमील सिद्दीकी ने कहा यह सरकार जनविरोधी काम रही है। भाजपा सरकार कृषि विधयेक बिल लागू करके किसानों का गला घोंटने का काम कर रही है। भाजपा सरकार से हर वर्ग तबाह हो चुका है। जनता के लिए सपा सरकार ही एकमात्र विकल्प है।

किसान यात्रा के दौरान दुर्गेश यादव, रिज़वान खान संजीव जायसवाल, सूरज भास्कर, किसान यादव, राहुल निगम, कृष्णा मौर्य, प्रमोद वर्मा, रोहित, सहज़ाद सिद्दीकी, हैदर अली, फिरोज आलम, जमाल अहमद आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply