भाजपा का जन विश्वास यात्रा 31 दिसंबर और एक जनवरी को जिले में, जबरजस्त तैयारी- गोविंद माधव

December 30, 2021 8:30 PM0 commentsViews: 504
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित पांचवी जन विश्वास यात्रा 31 दिसम्बर को जनपद में संतकबीरनगर से प्रवेश करेगी, जिसका सिद्धार्थनगर जिले की सीमा बनकटा मोड़ पर अपराहन 4 बजे भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। इस बावत रेस्ट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद माधव ने जिला पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की और सबको जिम्मेदारी बांटी।

जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने बताया कि जन विश्वास यात्रा के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राज्यसभा शिव प्रताप शुक्ला, सांसद बस्ती राष्ट्रीय मंत्री भाजपा हरीश द्विवेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सूर्य प्रताप शाही, सांसद राज्यसभा प्रदेश संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ जयप्रकाश निषाद आएंगे। इसके अलावा नौगढ़ सभा में शामिल होंगे उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह शामिल होंगे। सभी गणमान्य अतिथियों का यात्रा के मार्ग पर जगह जगह होडिंग बैनर लगाकर कार्यक्रम को भव्य व दिव्य स्वरूप देने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

इस दौरान बैठक में परितोष मालवीय, विनीत कमलापुरी, फतेह बहादुर सिंह, मीडिया प्रभारी आशीष शुक्ला, आनंद मणि त्रिपाठी, कन्हैया पासवान, विजय कांत चतुर्वेदी, दीपक मौर्य सच्चिदानंद चौबे, आर्चीसमान मिश्रा, गौरी शंकर अग्रहरी, अजय उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

जन विश्वास यात्रा का 31 दिसंबर को यहां-यहां होगा स्वागत

दिनांक 31-12-2021 का कार्यक्रम बनक़टा मोड़ सायं 4:00 बजे स्वागत, बेलौहा बाज़ार सायं 4:15 बजे स्वागत, तेलौरा बाज़ार सायं 4:30 बजे स्वागत, माधव बाबू चौक सायं 4:45 बजे माल्यार्पण, रोडवेज़ चौराहा सायं 5:00 बजे स्वागत सभा, सूपा चौराहा सायं 5:30 बजे स्वागत, जोगिया चौराहा सायं 5:45 बजे स्वागत, मसिना सायं 6:00 बजे स्वागत, नगर पालिका सिद्धार्थनगर सायं 6:30 बजे स्वागत सभा, तत्पश्चात रात्रि विश्राम।

दिनांक 01-01-2022 का कार्यक्रम

सुभाष चौक सुबह 10:00 बजे माल्यार्पण, कपिया चौराहा सुबह 10:25 बजे स्वागत, सिरवत मंदिर 10:35 बजे दर्शन, चिल्हिया तिराहा 10:45 बजे स्वागत, गौहनीया 11:05 बजे स्वागत, राम जानकी मंदिर 11:25 बजे सभा/ दर्शन, बानगंगा बैराज 11:45 बजे स्वागत, सिसवा चौराहा 12:15 बजे स्वागत, तूलसियापुर 12:30 बजे स्वागत, ढेबरुआ 12:45 बजे स्वागत, झकहिया चौराहा 01:05 बजे स्वागत, खानकोट सेमरी 01:20 बजे स्वागत, संग्रामपुर 01:30 बजे स्वागत, इटवा चौराहा 01:40 बजे स्वागत, करहिया पुल 02:20 बजे स्वागत, चौखड़ा 02:35 बजे स्वागत, सहियापुर 02:55 बजे स्वागत, मंदिर चौराहा 03:05 बजे स्वागत, बेदौला चौराहा 02:25 बजे स्वागत, हल्लौर 03:40 बजे स्वागत, बजरंगी चौक 04:05 बजे स्वागत किया जाएगा।

 

Leave a Reply