भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करती है- फतेबहादुर सिंह

September 13, 2025 12:56 PM0 commentsViews: 102
Share news
अजीत सिंह 
सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी शोहरतगढ मण्डल के सेवा पखवाडा अभियान की मण्डल कार्यशाला नगर पंचायत शोहरतगढ के सभागार में सम्पन्न हुईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला मंत्री फतेबहादुर रहे। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा व कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक चौधरी, सह सयाजक रामकुमार त्रिपाटी रहें, संचालन मण्डल महामंत्री रामविनोद यादव ने किया।
कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भाजपा जिला मंत्री फतेबहादुर सिंह ने कहा कि देश में भाजपा एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ राजनीतिक क्षेत्र में काम करता है, भाजपा कार्यकर्ता की पहचान जनसेवा और रचनात्मक कार्यों से होता है। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने अपने अध्यक्षी भाषण में आये हुए अतिथि एवं कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन किया।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल व सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पाण्डेय एवं पूर्व महामंत्री कृष्णपाल चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान मुख्य रूप से मण्डल मंत्री विकास त्रिपाठी, कृष्ण कुमार अग्रवाल.नरेंद्र पाण्डेय, नीलेश चौधरी, नवीन
पाण्डेय, चन्द्रकेश यादव, राकेश चौधरी, रामसुभग, अनिल जायसवाल, विरेन्द्र चौधरी, राममगन यादव, जयविजय गुप्ता, सुभाष जयसवाल, कैलाश नाथ मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थत रहें।

Leave a Reply