क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर किये हैं भाजपा ने धार्मिक उन्माद के षड्यंत्र- डॉ. अरविन्द शुक्ला

December 4, 2021 6:58 PM0 commentsViews: 230
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। युवा कांग्रेस कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. अरविन्द शुक्ला ने मॅहगाई हटाओ “प्रतिज्ञा पदयात्रा” का कार्यक्रम विधानसभा शोहरतगढ़ क्षेत्र के जोगीबारी चौराहा पर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर धार्मिक उन्माद का खड़यंत्र किया है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर भाजपा ने पिछले लगभग 30 सालों में उत्तर प्रदेश को पीछे धकेल दिया है। चाहे बात मुजफ्फरनगर दंगे का हों या फिर धार्मिक उन्माद की राजनीति को बढ़ावा देने की क्षेत्रीय दलों ने अपने लाभ के लिए खुलकर भाजपा के कुकृत्यों का साथ दिया।प्रदेश की जनता ये जान चुकी है और इस बार के उत्तर प्रदेश के चुनावों को उसने प्रियंका गांधी जी को बागडोर सौंपने का निर्णय ले लिया है।

 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी की उत्तर प्रदेश की जनता के हित के लिए ली गईं सभी प्रतिज्ञाओं को जनता तक पहुँचाया।इस दौरान प्रतिज्ञा पत्रक बांटे गए और पोस्टर भी लगाए गये साथ ही भाजपा के किसान, युवा और देश विरोधी षड्यंत्रों से आमजन को अवगत करवाया गया।

कार्यक्रम में जिला महासचिव युवा कांग्रेस आशुतोष मिश्रा और जिला सचिव बृजभूषण वर्मा, संतोष वर्मा, दीनानाथ द्विवेदी, मो. रफीक, विनोद मिश्र, सूरज गौड़, बबलू सहित तमाम क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply