भाजपा के क्षेत्रीय कार्य समिति की घोषणा, नवन्युक्त पदाधिकारियों को बड़े नेताओं ने दी बधाई

September 4, 2026 12:56 AM0 commentsViews: 176
Share news

अजीत सिंह 

​सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय कार्य समिति की घोषणा वृहस्पतिवार शाम को क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा जारी किया गया है। कार्य समिति में चयनित सभी पदाधिकारियो सहित निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान को क्षेत्रीय मंत्री व पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ़ लाला बाबा को कार्यसमिति सदस्य बनाएं जाने पर पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी विधायक राजा जयप्रताप सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह के अलावा सिद्धार्थनगर के बड़े नेताओं ने बधाई दी है।

सांसद जगदम्बिका पाल ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि सभी के अनुभव, समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा भाजपा के संगठनात्मक विस्तार को नई गति प्राप्त होगी। सभी के सफल, सार्थक एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामनाएं।

कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्यामधनी राही ने भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपनी कार्यकुशलता, समर्पण एवं निष्ठा के साथ संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना भी की।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या व नापाध्यक्ष गोविंद माधव, प्रेम त्रिपाठी, राजकुमार सिंह राजू शाही, सत्य प्रकाश राही ने बधाई देते हुए कहा कि सभी मनोनीत पदाधिकारी आगामी चुनाव में पूरे ऊर्जा के साथ काम करेंगे। ​पदाधिकारियों के मनोनयन की खुशी में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजे के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को फूल-मालाएं पहनाईं और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

​नवन्यक्त क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान और कार्यसमिति सदस्य लालजी त्रिपाठी को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से जिला महामंत्री फतेहबहादुर सिंह, फूलचंद जायसवाल, पवन मिश्रा, उपाध्यक्ष सच्चिदानंदन चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष पंकज जायसवाल, नगर अध्यक्ष सतीश रस्तोगी, सभासद धनंजय सहाय, सभासद मनोज सिंह, सुनील सिंह, संतोष शुक्ला, तीजू विश्वकर्मा सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply