यूपी के मंत्री जी बोले- डान दाऊद इब्राहीम भी चाहे तो भाजपा में शामिल हो सकता है

March 28, 2018 1:33 PM0 commentsViews: 725
Share news

विशेष संवाददाता

 

गोंडाः अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम जिसका नाम सुनते ही जहन में मुंबई की वो कभी न भुलाई जाने वाली रात याद आ जाती है। भारत में वांछित अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गिरोह ने दुनिया के कई देशों में अपने पांव पसार लिए हैं। जिसको पकड़ने के लिए भारत समेत अन्य देश जुटे हुए हैं, तो वहीं बीजेपी के एक दिग्गज नेता ने दाउद इब्राहीम को अपनी पार्टी में शामिल करने की पेशकश कर दी है। बीजेपी नेता के इस बयान के बाद से देश भर में हड़कंप मच गया है।

एक बड़े मीडिया हाउस के मुताबिक योगी सरकार का 1 साल पूरा होने पर गोंडा पहुंचे मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से सबका साथ और सबका विकास के नाम पर काम करती आई है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर दाउद इब्राहिम अपनी गिरफ्तारी के बाद गलती मान लें तो वह भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा उसे अपनी पार्टी में ले लेगी। उन्होंने कहा कि वे चाहे तो मोबाइल के जरिए भी भाजपा के सदस्य बन सकते हैं।

मंत्री यही नहीं रूके उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी का स्वागत हैं। आने वाले समय में मायावती, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव भी पार्टी में आना चाहें तो उनका भी स्वागत है। वे भी भाजपा के सदस्य बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती आई है।

बता दें कि उपेन्द्र तिवारी बलिया जिले के फेफना से विधायक है और उत्तर प्रदेश में स्वतंत्र प्रभार के दर्जा प्राप्त मंत्री है। अरसा पहले इन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश पर एक खास टिप्पणी कर काफी सुर्खियां हासिल की थी। इस बार गोंडा में तो उन्होंने गजब ही कर दिया।

Leave a Reply