संतकबीरनगर भाजपा में बजा बगावत का बिगुल, गंगा सिंह निर्दल लड़ेंगे चुनाव

January 23, 2017 5:04 PM0 commentsViews: 385
Share news

जावेद खान

demo

संतकबीरनगर। टिकट न मिलने से नाराज पड़ोसी जनपद संतकबीरनगर के भाजपा गंगा सिंह ने बगावत का बिगुल बजा दिया है। उनके समर्थकों ने गुस्से में क्षेंत्र केभाजपा सांसद का पुतला फूंका और सांसद पर टिकट बेचने का आरोप लगाया।

सूचना के मुताबिक संतकबीरनगर सदर यानी खलीलाबाद सीट से टिकट के सशक्त दावेदार गंगा सिंह सैंथवार के बजाये जय चौबे को टिकट दिए जाने की खबर से उनके समर्थ गुस्से में उबल पडें और उन्होंने शहर में क्षेत्रीय सांसद शरद त्रिपाठी का पुतला फूंका और नारे लगाये। उन्होंने शरद त्रिपाठी पर टिकट बेचने तक का आरोप तक लगाया।

खबर है कि गंगा सिंह सैंथवार अब खलीलाबाद सीट पर निर्दल चुनाव लडत्रने का फैसला किया है। इससे वहां भाजपा का नुकसान संभव है। गंगा सिंह का जनाधार बेहतर है। बस्ती मंडल में और भी कई सीटों पर विद्रोह की सुगबुगाहट महसूस की जा रही है।

 

Leave a Reply