भाजपा एमएलसी व क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का जिले में जोरदार स्वागत, कह- देश की जनता मोदी योगी के साथ

November 8, 2022 6:21 PM0 commentsViews: 606
Share news

अजीत सिंह

सांसद पाल, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, विधायक श्यामधनी राही के साथ धर्मेंद्र सिंह

सिद्धार्थनगर। भाजपा संगठन से पहली बार एमएलसी बने क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का जिले के बार्डर सीमा से लेकर मुख्यालय तक जगह जगह ढोल नगारे के और हाथी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। कलेक्ट्रट गेट के बगल में नगर पालिका सिद्धर्थनगर के भावी प्रत्याशी व पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजू सिंह ने भारी लाव लश्कर के साथ वेलकम किया। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि देश की जनता मोदी और योगी के साथ है।

भारी भीड़ के साथ अध्यक्ष प्रत्याशी राजू सिंह

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व एमएलसी धर्मेंद्र सिंह मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, सांसद जगदम्बिका पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक श्यामधनी राही, पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह, डा. सतीश द्विवेदी, सत्य प्रकाश राही, फतेबहदुर सिंह, विपिन सिंह, कन्हैया पासवान द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होने आये थे।

कलेक्टर गेट पर स्वागत करते राजू सिंह के पंडाल को संबोधित करते धर्मेंद्र सिंह

क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत उसका बाजार में हेमंत जायसवाल, पकड़ी में राकेश दत्त त्रिपाठी, कुलदीप द्विवेदी, मुख्यालय पर राजू सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल, एस. पी. अग्रवाल, गुड्डू त्रिपाठी, विपुल द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, लालजी त्रिपाठी, नरेन्द्र मणि, राम कुमार कुंवर, आशीष शुक्ला आदि ने किया।

धर्मेंद्र सिंह का स्वागत करते जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह

धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आने वाले नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की शत प्रतिशत जीत होगी। भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ेगी और जीत सुनिश्चित है। देश की जनता हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के लिए तत्पर है कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। अंत में उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष और पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं के प्रति स्वागत समारोह आयोजित करने के लिए आभार जताया।

पकड़ी में स्वागत तैयारी करते राकेश दत्त त्रिपाठी और कुलदीप द्विवेदी

स्वागत समारोह नगर श्रीमती संजू सिंह, विनोद सिंह प्रधान, सोनू पांडे, अजय राय, सुरेंद्र अग्रहरी, राजवंत सिंह, मोनी पाण्डेय, मानबहादुर सिंह, राकेश पांडे, राकेश सिंह, राजेश सिंह, ओम प्रकाश यादव, नुक्ति, शैलू, रामू कोटेदार, उमेश यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply