भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने मंडल सह प्रभारी व नगर संयोजकों की घोषणा की- आशीष शुक्ला

January 5, 2022 7:09 PM0 commentsViews: 558
Share news

अजीत सिंह

फोटो- भाजपा जिलाध्यक्ष गोबिंद माधव और सह मीडिया प्रभारी आशीष शुक्ला

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष गोविंद माधव ने बुधवार को मण्डल संयोजक नौगढ़, नगर एवं मंडल सह प्रभारियों का चयन किया है। उन्होंने नए पदाधिकारियों की घोषणा भाजपा पार्टी के जिला कार्यालय से की और कहा कि सभी लोग आगामी विधानसभा चुनाव में मनोयोग से लग जाएं और योगी जी को पुनः प्रदेश की बागडोर सौंपने में जी जान से जुट जाएं।

उक्त जानकारी भाजपा के सह मीडिया प्रभारी आशीष शुक्ला ने देते हुए बताया कि जिलाध्यक्ष गोबिंद माधव ने नौगढ़ नगर के मंडल संयोजक पद पर अर्चिस्मान मिश्र, मंडल सह प्रभारी शोहरतगढ़ प्रभात तिवारी, भनवापुर शत्रुघ्न सोनी, डुमरियागंज रमन पांडेय, खुनियांव सतीश तिवारी, बिस्कोहर अमृत लाल मिश्र को बनाया गया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है।

नए पदाधिकारियों को पार्टी के जिला महामंत्री विपिन सिंह, कन्हैया पासवान, मंत्री फतेबहादुर सिंह, उपाध्यक्ष दीपक मौर्य, कार्यालय प्रभारी आशीष शुक्ला सहित अन्य कई नेताओं ने बधाई दी।

Leave a Reply