सिद्धार्थनगर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सैलाब

August 21, 2026 11:21 PM0 commentsViews: 80
Share news
अजीत सिंह 

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या             वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम त्रिपाठी

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य का जन्मदिन शुक्रवार को पूरे जनपद में बेहद धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर सुबह से लेकर देर रात तक उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम त्रिपाठी ने जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य को जन्मदिन की आत्मीय बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। नपा अध्यक्ष गोविंद माधव सहित हजारों भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाई का सैलाब ला दिया।

पूर्व मंत्री डा. सतीश द्विवेदी के साथ जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या

वरिष्ठ नेताओं और डीएम एसपी ने दी बधाई
इस अवसर पर सिद्धार्थनगर के सांसद जगदम्बिका पाल, बांसी के विधायक व पूर्व मंत्री राजा जय प्रताप सिंह, कपिलवस्तु के विधायक श्यामधनी राही, पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री व विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी और हियुवा के प्रदेश प्रभारी व पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के अलावा जिलाधिकारी शिवशरणप्पा और पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने भी उन्हें अपनी तरफ से विधिवत शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

बधाई देने पहुँचे पूर्व मंत्री राजा जय प्रताप सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान

आवास पर लगा रहा बधाई देने वालों का तांता
जिलाध्यक्ष के आवास पर व्यक्तिगत रूप से पहुँचकर बधाई देने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजकुमार सिंह उर्फ राजू शाही, सत्य प्रकाश राही, रिंकू पाल, लालजी त्रिपाठी और सौरभ पांडेय प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी नेताओं ने पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
संगठन के पदाधिकारियों ने जताया उत्साह
भाजपा संगठन को मजबूती देने वाले जिला महामंत्री फतेहबहादुर सिंह, फूलचंद जायसवाल, पवन मिश्रा, आशीष शुक्ला, सच्चदानंद चतुर्वेदी और विपिन सिंह के साथ उमेश कुमार उर्फ़ डब्बू शाहू, मनीष जायसवालमुरारी सिंह, विजय पांडेय, बालगोविंद पाठक ने भी जिलाध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी।
सोशल मीडिया पर भी रहा शुभकामनाओं का सैलाब
जमीनी स्तर पर जुटे कार्यकर्ताओं के अलावा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और व्हाट्सएप पर भी सुबह से ही ‘हैप्पी बर्थडे अध्यक्ष जी’ के पोस्ट्स की बाढ़ आ गई। जिले के समस्त भाजपा संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और हजारों शुभचिंतकों ने इंटरनेट के माध्यम से उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए बधाई संदेश पोस्ट किए।

Leave a Reply