भाजपा राज के दो महीने में सूबे में अराजकता का बोलबाला– चेतन उपाध्याय

June 2, 2017 11:55 AM0 commentsViews: 409
Share news

एम. आरिफ

chrtan

इटवा, सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार में पूरे राज्य में अराजकता का माहौल पैदा हो गया। भाजपा के अराजक तत्व खुले आम गुंडागर्दी कर रहे हैं। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के नेता एवं समाजसेवी चेतन उपाध्याय ने कही।

उन्होंने ,एक बयान में कहा है कि भाजपा शासन नहीं कुशासन दे रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस राज में किसान, मजदूर व गरीब परेशान है। चारों तरफ हत्या, अपहरण एवं बलात्कार की घटनाओं में प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। हालत यह है कि महिला दारोगा के साथ भी अब बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं और सरकार असहाय दिख रही है।

चेतन उपाध्याय ने दावा करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती अखिलेश यादव की सपा सरकार ने जो जनहितकारी एवं जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई थी, योगी सरकार ने बंद कर दी हैं। केवल वो विकास कार्य कराए जा रहे हैं जिनका बजट सपा सरकार ने पास किया था। इसके अलावा उनके पास अभी ताक कोई कार्ययोजनर नहीं है।

उन्होंने कहा कि किसानों कर्जमाफी के नाम पर छला गया है। बेरोजगार नौजवान रोजगार के लिए परेशान हैं। संविदा भर्ती बंद करके भाजपा ने साफ कर दिया है कि बेरोजगारों के प्रति  उनकी मानसिकता ठीक नहीं है।वह विकास के बजाये साम्प्रदायिक मुद्दों को उछाल कर राजनीति कर रही है। सरकार को चाहिए कि वह जाति धर्म के बजाये विकास के कार्यक्रमों पर ध्यान दे।

Leave a Reply