भाजपा अपनी सम्पत्तियों की सूची जारी करे, नोटबंदी खत्म हो- अफसर यू अहमद

January 2, 2017 5:40 PM0 commentsViews: 291
Share news

अजीत सिंह

congress

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अफसर यू अहमद ने भाजपा द्वारा हाल में अर्जित की गयी सम्पित्तियों को सार्वजनिक करने को कहा है और प्रधानमंत्री मोदी से नोटबंदी को जन विरोधी बताते हुए इसे फौरन समाप्त करने की मांग की है।

आज यहां कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता कहा कि नोटबंदी के दिन भाजपा द्वारा कोलकाता बैंक के पार्टी खाते में 3 करोड़ के पुराने नोट जमा किये गये। आरएसएस ने 1 मार्च से 8 नवम्बर 2016 तक अपने खातों में विशाल धनराशि जमा की मगर इसकी जानकारी जनता को नहीं दे रही।

कांग्रेस नेता अफसर यू अहमद ने आरोप लगाया कि बीते सितम्बर में 5 लाख 88 हजार करोड़ की अतिरिक्त राशि बैंको में जमा की गई। इसमें 3 लाख करोड़ के फिक्स डिपाजिट भी थे। इससे साबित होता है कि नोटबंदी की जानकारी कुछ लोगों को पहले से थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस ने पूरे देश में सैकड़ो करोड़ की सम्पत्तियां खरीदी, मगर उनको सार्वजनिक नहीं किया जबकि कांग्रेस ने 3.41 करोड़ की 26 सम्पत्तियां खरीदीं और उनकी सूची जारी की, ऐसे में ये कहना अनुचित न होगो कि भारतीय जनता पार्टी ने नोटबंदी के वोट में काफी गड़बडियां की हैं।

अंत में उन्होंने मांग किया की नोटबंदी गरीब विरोधी है। इसे बंद किया जाय तथा नोटबंदी के शिकार हुए लोगों को मुआवजा दिया जाय। उन्होंने मनरेगा मजदूरों की मजदूरी आदि बढ़ाने की भी मांग की। उन्होंने छोटे दुकानदारों व उद्योगों को आय व बिक्री कर में 50 फीसदी छूट की भी मांग की।

प्रेस वार्ता में अरूण प्रकाश सिंह महामंत्री यूपी कांग्रेस सहित पूर्व विधायक अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, महिला जिलाध्यक्ष रंजना मिश्रा, मनोज कुमार पाठक, कैलाश पंक्षी, किरन शुक्ला, अनिल सिंह अन्नु आदि शामिल रहे।

Leave a Reply