बारह कारोड़ सदस्य बनाकर भाजपा दुनिया की पहली पार्टी बनी है- धर्मेंद्र सिंह

June 25, 2019 4:51 PM0 commentsViews: 281
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर संगठन में सदस्यता अभियान को लेकर मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष लाल बाबा की अध्यक्षता और मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक नौगढ़ ब्लाक सभागार में आयोजित हुई जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा गोरखपुर क्षेत्र डा. धर्मेंद्र सिंह रहे। इस कार्यक्रम में 20 लोकतंत्र  रक्षक सेनानियों को सम्मानित किया गया। जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विनीत सिंह श्रीनेत ने दी।

सदस्यता अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह पे कहा कि 12 करोड़ सदस्यों के साथ आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। लोकसभा चुनाव के पश्चात संगठन के निर्देशानुसार एक बार पुन: सदस्यता अभियान शुरू हुआ है। जिसके तहत सभी कार्यकर्ताओं को एक बार पुनः गांव गांव घर घर जाकर लोगों को 8980808080 नम्बर पर मिस्ड कॉल करके भाजपा का सदस्य बनाना है।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र  की रक्षा के लिए जिन्होंने आपात काल में भी देश को बचाने के लिए त्याग किया था। इन्होंने 21 महीने तक जेल में यातनाएं सही परंतु अपने कर्तव्य पथ पर डटे रहे। ऐसे मनीशियों को आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय के सपने को साकार करने को लेकर पं. दिन दयाल उपाध्याय के त्याग एवं बलिदान को भुलाया नही जा सकता। इन्ही के तपस्या और त्याग की प्रेरणा से हम सभी कार्यकर्ता देश की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा उन्नति के प्रति सदैव तत्पर रहने में सक्षम रहेंगे।

इस दौरान क्षेत्रीय सादस्यता प्रमुख प्रदीप शुक्ला, सह प्रमुख सत्येंद्र मिश्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष क्षेत्रीय मंत्री गोविंद माधव, जिला सादस्यता प्रमुख दीपक मौर्या, महामंत्री दिलीप चतुर्वेदी, हेमंत जायसवाल, केशभान रॉय, बृजबिहारी मिश्रा, साधना चौधरी,

विनीत सिंह, मंडल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय, श्यामसुंदर मित्तल, संपूर्णानंद पाण्डेय, दृगनारायन सिंह, सिद्धार्थ पाठक सहित मनोज मौर्या, लक्ष्मीकांत जायसवाल, मोनी पाण्डेय, ओमप्रकाश यादव, अरविंद उपाध्याय, ईश्वरचंद्र पाण्डेय, विजयकांत चतुर्वेदी, कन्हैया गौड़, दीपेंद्र चौधरी, सिद्धार्थ गौतम, बिन्दुमती, फूलचंद जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply