सरकार की जनविरोधी नीतियों से आमजन परेशान- आलोक तिवारी

September 18, 2023 5:55 PM0 commentsViews: 159
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई, भ्रष्टाचार और बेरोज़गारी व महंगाई की बाढ़ आ गई है। सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न चर्म पर पहुंच गया इसके साथ ही छुट्टा पशुओं के कारण किसानों का फसल बर्बाद हो गया है। इसके कारण आमजन परेशान हो गया है।

यह बातें पूर्व राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारी ने कही। वह सोमवार को कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के सपाई कार्यकर्ता पूर्व विधायक विजय पासवान की अगुवाई में पैदल मार्च एवं धरना प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्रों में हाहाकार मचा हुआ है। बिजली वसूली के नाम उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा हैं।

पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा सत्ता पक्ष नेताओं के इसारे पर सपा कार्यकर्ताओं का पुलिस उत्पीड़न कर रही है। इसके साथ फर्जी मुकदमा दर्ज कर रही है। इस पर अंकुश नहीं लगा तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अब थानों का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में हार्ट, किडनी एवं कैंसर बिमारियों के रिक्त पदों के विशेषज्ञ डाक्टरों को तैनात किया जय।

धरने को पूर्व नपा अध्यक्ष जमील सिद्दीकी, बेचई यादव, जावेद आलम उर्फ चुन्ने प्रधान, जोखन चौधरी, दिलीप पाठक, अमून मेकरानी, विभा शुक्ला, इंद्रासना त्रिपाठी, अनिरुद्ध यादव, विजय अग्रहरि, ब्लाक प्रमुख आशीष सिंह, फिरोज आलम, रामसेवक लोधी, विजय चौधरी, मनीष यादव, खुर्शीद अहमद, खलकुल्लाह, सत्यानंद सिंह, सुनील यादव, धीरु यादव, नागेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, जावेद आलम, विश्वंभर श्रीवास्तव, अमित यादव, घनश्याम जायसवाल, रवि यादव राज कुमार यादव व सुनीता गोस्वामी आदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता/जिलासचिव कलाम सिद्दीकी ने किया। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल के नाम संबोधित मांगों के समाधान का ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर डाक्टर ललित कुमार मिश्र को सौंपा गया।

Leave a Reply