भाजपा सिर्फ झूठ पर झूठ बोलने वाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन कर रह गई है- उग्रसेन सिंह

December 4, 2021 7:20 PM0 commentsViews: 196
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। जनचौपाल के माध्यम से भाजपा सरकार का भंडाफोड़ कार्यक्रम में ग्रमीणों ने मौजूदा देश और प्रदेश की सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। इस दौरान शोहरतगढ़ समाजवादी पार्टी के विधानसभा प्रभारी उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ पर झूठ बोलने वाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन कर रह गई है।

 

सपा नेता उग्रसेन प्रताप सिंह ने बताया कि खाद-बीज की कालाबाजारी, धान की तोल न किए जाने, महंगाई, पेपर लीक, किसानों, छात्रों, नौजवानों, मजदूरों, बेरोजगारों तथा गरीब तबकों की विभिन्न मुद्दों को लेकर कड़ाके की ठंडक में अलाव जन-चौपाल कार्यक्रम दर्जनों गांव में किया गया। आलाव जन-चौपाल कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामवासियों ने भाजपा सरकार के अत्याचारो, जुल्मों, भ्रष्टाचार, शोषण और महंगाई सहित अन्य समस्याओं पर अपनी पीड़ा व्यक्त किया

 

देश और प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों, छात्रों, नौजवानों, मजदूरों, बेरोजगारों तथा खास कर गरीब तबकों से झूठ बोल कर उनको छलने का कार्य किया है। इन लोगो पर लगातार अत्याचार, शोषण व अन्याय करती रही हैं ये बात किसी से छुपी नही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री का धान खरीद व किसान से जुड़े मुद्दों पर दिया गया बयान झूठा साबित हो रहा है।
धान खरीद तो छोड़िए, किसानों की धान की तौल तक नहीं हो पा रही है खाद-बीज की किल्लत व काला बाज़ारी चरम पर है, बैक डोर से महंगे दाम पर खाद बीज को बेचे जा रहे हैं जिस खेल में सरकार में बैठे लोगो और अधिकारी शामिल है।

 

उग्रसेन सिंह ने कहा कि किसानों की दोगुनी आय के नाम पर ठगने वाली भाजपा सरकार को किसान उखाड़ फेकेंगे। आम जन मानस में सरकार को लेकर गहरा आक्रोश है जिस का खामियाजा भाजपा को आने वाले 2022 के चुनाव में भुगतना पड़ेगा। कार्यक्रम का संचालन शोहरतगढ़ विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव ने किया।

आलाव जनचौपाल कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र तिवारी, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य खुर्शीद अहमद खान, समाजवादी पार्टी के जिला सचिव रामू यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य डब्लू सिंह, युवजनसभा के जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव, गुड्डू सिंह, संतराम मास्टर, डॉ. राजेंद्र, सत्यनारायण, देवकी नंदन, विशंभर सहनी, चुलहाई यादव प्रधान, घनश्याम यादव, राम विलास, हेतराम, ओम प्रकाश, मोहर्रम अली, सीमा, शुक्लावती, अकालमती, ज्ञानवती, मुरली, गुलाम हुसैन, हनुमान, नंद राम, श्रीराम यादव, जमीरूल्लाह, रामतीरथ प्रधान, ओम प्रकाश तिवारी, मोहम्मद शाह, कुटुक, कैलाश, इंद्रसहाय, गंगाराम, गुलाम हुसैन, पुनवासी, किलो यादव, प्रभु यादव, छबिलाल यादव, सहित अन्य ग्रामीणों ने अलाव जन चौपाल कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply