नहीं आये बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, मोबाईल से दिया भाषण, भाजपा वर्करों का हौसला टूटा

December 10, 2016 5:42 PM0 commentsViews: 346
Share news

नजीर मलिक

keshav

सिद्धार्थनगर। जिले के शोहरतगढ़ तहसील हेडक्वार्टर पर आज भाजपा के पिछडा वर्ग सम्मेलन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या सम्बोधित करने वाले थे, मगर सारी तैयारियों के बावजूद वह नहीं आये। उन्होंने मोबाईल से अपना भाषण पहुंचाया। इस घटना से भाजपा वर्कर बहुत निराश हैं और उन्हें भारी झटका लगा है।

शोहरतगढ़ के छतहरी में भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या को आज 2 बजे आना था। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता जोरदार तैयारी कर चुके थे। शोहरतगढ़ सीट से टिकट के दावेदार अमर सिंह चौधरी, गोविन्द माधव, राजा योगेन्द्र प्रताप सिंह ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए काफी तैयारी कर रखी थी।

अपरान्ह 4 बजे खबर मिली कि प्रदेश अध्यक्ष सम्मेलन में नहीं पहुंच पायेंगे। इसके बाद खबर आयी कि वह मोबाईल से सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने किया भी, लेकिन भाजपा वर्करों की निराशा उनके चेहरे से साफ देखी जा रही थी। चुनावी मौसम में उनका न आना शोहरतगढ़ के भाजपाईयों को हताश कर रहा था।

सम्मेलन में केशव मौर्या के न आने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप चतुर्वेदी का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के बड़े नेता हैं, उनका न आना कोई सियासी मजबूरी हो सकती है। गोविन्द माधव व अमर सिंह ने भी यही कहा, लेकिन इसका असर क्या होगा, इसे याद कर सभी चिंतित थे।

बाहरहाल 14 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेडकर के आने का कार्यक्रम है। यह देखना मुनासिब होगा कि वह आज की निराशा को किस प्रकार से दूर कर वर्करों में नया जोश भरते हैं।

Leave a Reply