भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा टिफिन बैठक हुई, करेंगे वृक्षारोपण व जलाशयों की सफाई

May 25, 2022 6:56 PM0 commentsViews: 168
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वाधान में शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय स्थित रेस्ट हाउस में आज टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वृक्षारोपण तथा जलाशय के साफ-सफाई को लेकर तैयारी पर चर्चा की गई।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा तथा सिद्धार्थनगर जनपद किसान मोर्चा प्रभारी आत्मा प्रसाद पाठक रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल, जिला अध्यक्ष गोविंद माधव, दुर्गेश राय तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सिद्धार्थनगर जनपद के प्रभारी रामजीयावन मौर्य रहे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के महत्वाकांक्षी योजना जल संचय को अगर कोई धरातल पर ला रहा है तो वह भाजपा किसान मोर्चा है, सांसद ने भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जिस प्रकार से जनपद में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने अब तक कार्य किया है वह बेहद ही सराहनीय है।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गोविंद माधव ने पुरानी बातों को याद करते हुए अटल बिहारी वाजपेई की बात कही। उन्होंने कहा था कि अगर विश्व युद्ध हुआ तो अगला युद्ध पानी के लिए होगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी की सरकार किसानों, गरीबों, समाज के दबे कुचले लोगों के लिए दिन-रात कार्य करने के लिए कटिबद्ध है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दिन-रात  समाज को उठाने की ओर बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।

 

अति विशिष्ट अतिथि रामजियावन मौर्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति प्रद चीजों के संरक्षण के लिए भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार पूरी तरह से वचनबद्ध है तथा संकल्पित है उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना बड़े ही सम्मान का विषय है तथा उम्मीद है कि किसान मोर्चा इस कार्यक्रम को बहुत ही शानदार ढंग से पूर्ण करेगा।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अविनाश शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में राधे रमण अग्रहरी, मनीष शुक्ला, देशराज चौधरी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, विनय तिवारी, अमितेश्वर शुक्ला, रुद्र यादव, रविंद्र यादव, आदर्श पांडे, अमित उपाध्याय, सुधीर पांडे, पंकज श्रीवास्तव, विवेक गोस्वामी, आदित्य मणि त्रिपाठी व जिले इस अन्य पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply