भाजपा ने 22 को छः साल के लिए निकाला, जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा अनुशासन सर्वोपरि

April 24, 2021 9:21 AM0 commentsViews: 1008
Share news

 

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से अधिकृत प्रत्याशियो के विरोध में चुनाव लड़ने/पार्टी विरोधी क्रिया कलाप में संलिप्त पाए जाने वाले पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के निर्देशानुसार भापजा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी सेे 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने बताया कि भाजपा में अनुशासन सर्वोपरि है। निकाले गए लोग पार्टी से बगावत किए हैं। इसलिए निष्काषन की कार्रवाई की गई है। जिला महामंत्री कन्हैया पासवान व बिपिन सिंह ने कहा कि निकाले गए लोग निजस्वार्थी हैं। पार्टी से बगावत किये हैं इन्हें किसी भी हाल में वापस नहीं लिया जाएगा। भाजपा  निष्ठावान कार्यकर्ताओ कारण ही जनाधार में है। पाटी को ऐसे  अनुशासनहीन लोगों की कत्तई आवश्यकता नहीं है।

भाजपा से निकाले गए लोगों में जिला पंचायत वार्ड नं. 1 से सबलू साहनी, 2 से संतोष मोदनवाल, जफर अहमद, 3 से कृष्ण कुमार पांडे, 5 से विजय सिंह, 7 से निरंजन मौर्या, 8 से संतोषी सिंह, 12 से सुभाष जायसवाल, 13 से बलराम मिश्रा, 14 से अदिति पांडे, 22 से यसोदा देवी, सीता चौधरी, 26 से सीता देवी, 27 से अभिषेक शुक्ल, 28 से विनय कुमार, आरती देवी, 30 से वीरेंद्र राव, 34 से विनोद यादव, 35 से किरण पांडे, 36 से सोहन लोधी, 37 से किसलावती, 39 से सुशीला लोधी, 44 से रोशनी देवी शामिल हैं।

Leave a Reply