डुमरियागंज में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ एकजुट हुए नेता, बैठक कर जताया विरोध

January 28, 2017 1:24 PM0 commentsViews: 1185
Share news

अजीत सिंह

dganj

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के वर्करों ने बैठक कर डुमरियागंज से विधानसभा क्षेत्र का प्रत्यशी बदलने की मांग की है।  मांगें पूरी न होने पर उम्मीदवार के समानांतर किसी कोउम्मीदवार बनाने का संकल्प व्यक्त किया है।

 बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि भारतीय जनता पार्टी ने बाहरी कैंडिडेट को यहां से नहीं बदला तो हम लोग कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। हम लोगों में से कोई एक व्यक्ति यहां से चुनाव लड़ सकता है। सभी लोग  सामूहिक रूप से पार्टी से अलग भी हो सकते हैं।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नगर के मंडल अध्यक्ष गौरव मिश्रा ने कहाँ कि डुमरियागंज में नेता और कार्यकर्ता की कमी नहीं है, जो दूसरी जगह से आकर यहां चुनाव लड़े। उन्हीं के बयान को भनवापुर मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्या ने साझा किया।

इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर नरेन्द्र मणि त्रिपाठी ,पूर्व मंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्र संघ श्री मान राजू श्रीवास्तव ,सांसद प्रतिनिधि राजेश दिवेदी, मनोज श्रीवास्तव , तुरकौलिया तिवारी मंडल  के मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रजापति, भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री यशोदानंद चौबे, हिंदू वाहिनी के पूर्व जिला संयोजक अशोक श्रीवास्तव उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश गौतम और जिला उपाध्यक्ष मधूसूदन अग्रहरि ने  किया। संचालन वरिष्ठ नेता श्री अजय पांडे ने किया।

 

Leave a Reply