भाजपा व्यापारियों की सबसे बड़ी दुश्मन- प्रदीप जायसवाल

November 25, 2021 8:06 PM0 commentsViews: 303
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार व्यापारियों की सबसे बड़ी दुश्मन है। कोरोना काल में पूंजीपति व्यापारियों के इसारे पर छोटे कारोबारियों के दूकान को बंद कराकर बर्बाद कर दिया। वहीं अडानी एवं अंबानी के व्यापार को चार सौ गुना बढ़ाने का काम बीजेपी सरकार ने करने किया है।

यह आरोप समाजवादी व्यापार महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने व्यक्त किया। वह बुधवार देर शाम सपा पार्टी के जिला कार्यालय पर समाजवादी व्यापार महासभा के जिला इकाई की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 5 दिसम्बर को भाजपा सरकार की व्यापारी विरोधी नीतियों के खिलाफ लखनऊ में प्रदेश स्तरीय समाजवादी पार्टी व्यापार महासभा महाकुम्भ संमेलन आयोजित किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि उक्त महाकुंभ में इतनी संख्या में व्यापारी वर्ग को पहुंचाना है कि भाजपा सरकार की कुर्सी हिल जाए। श्री जायसवाल ने कहा प्रदेश में जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनी हैं व्यापारियों की बल्ले बल्ले हो जाती है। मुलायम सिंह यादव के शासन काल में इंस्पेक्टर राज जैसा काला कानून खत्म किया गया था। भाजपा ने नोटबंदी एवं जीएसटी से व्यापारियों की कमर तोड़ दिया है।

इसी क्रम में सपा व्यापार महासभा के प्रदेश सचिव व बस्ती एवं गोरखपुर मंडल प्रभारी विजय जायसवाल ने कहा कि सपा सरकार ने तह बाजारी एवं चुंगी व्यवस्था को खत्म करके छोटे व्यापारियों को लाभ पहुंचाने का काम किया था। वहीं भाजपा सरकार में छोटे दुकानदारों से वसूली के नाम पर पुलिस परेशान कर रही हैं। ऐसे में व्यापारी समाजवादी पार्टी के पक्ष में खड़ा होकर सभी वर्गों के हिमायती समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने का काम करें। मुख्यमंत्री बाबाजी के गृहनगर में कानपुर के व्यापारी मनीष की हत्या इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

बैठक की अध्यक्षता सपा महासभा के जिलाध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक विजय पासवान, जोखन चौधरी, अमून मेकरानी, विजय यादव, राम सेवक लोधी, राजेश गुप्ता, रुपेश गुप्ता, राधे श्याम जायसवाल, राम प्रीत गुप्ता, अनूप गुप्ता, राकेश अग्रहरि, शैलेंद्र शर्मा, जीतेंद्र जायसवाल, राज कुमार यादव, अमित यादव, मोहसीन,चंद्र जीत यादव, जिपंस रमजान अली, रवी गुप्ता, जलालुद्दीन, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, राकेश दूबे, जावेद खान आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

Leave a Reply