भाजपा नेता प्रेम त्रिपाठी का जन्मदिन धूमधाम से मना, संगठन के लोगों ने दी शुभकामनाएं
अजीत सिंह
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वैचारिक संगठन ‘दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान’ (12 बी दारुलशफा, लखनऊ) में युवा भाजपा नेता प्रेम त्रिपाठी का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के महामंत्री पी. के. मिश्रा ने प्रेम त्रिपाठी के राष्ट्रनिष्ठा और सामाजिक कार्यों में योगदान की सराहना की। इसके साथ ही वरिष्ठ पदाधिकारी अनिल शुक्ल, निशिरंजन तिवारी, संजय समेत प्रदेश भर से आए तमाम गणमान्य लोगों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भी उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर श्री त्रिपाठी के गृह जनपद सिद्धार्थनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, महामंत्री फतेबहादुर सिंह, फूलचंद जायसवाल, पंकज जायसवाल, नगर अध्यक्ष सतीश रस्तोगी, आलोक पाण्डेय, डब्लू पाण्डेय, आशीष शुक्ला, मनोज सिंह सहित अन्य लोगों ने भी बधाई प्रेषित किया है।
इस दौरान उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और समाज सेवा के संकल्प को दोहराया।





