भाजपा जिला कमेटी ने की सीएम योगी से भेंट, कहा- बनेगी 2027 में  प्रचंड बहुमत की सरकार 

June 8, 2026 8:10 AM0 commentsViews: 136
Share news

अजीत सिंह 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ जी महाराज से आज राजधानी लखनऊ में जनपद सिद्धार्थनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य के नेतृत्व में उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, महामंत्री फतेबहादुर सिंह, फूलचंद जायसवाल, पवन मिश्रा ने शिष्टाचार भेंट की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर रणनीति और जनपद के विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई।

2027 में फिर खिलेगा कमल, बनेगा रिकॉर्ड

मुलाकात के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि संगठन की मजबूती और सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में एक बार फिर प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी।

सीएम योगी ने दिया जीत का मंत्र- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने संगठन को और मजबूत करने का मंत्र देते हुए कहा

“सरकार की नीतियों और जनहित के कार्यों को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाएँ। जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना और विकास योजनाओं का लाभ दिलाना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

सिद्धार्थनगर के विकास पर हुई विशेष चर्चा- इस बैठक में केवल चुनावी रणनीतियों पर ही नहीं, बल्कि जनपद सिद्धार्थनगर के चहुंमुखी विकास को लेकर भी गंभीर मंथन हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने जिले के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं और जनहित की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

​बैठक के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को आगामी कार्ययोजनाओं के लिए शुभकामनाएं दीं और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply