काला हिरन शिकार करने के केस में सलमान खान दोषी करार, बाकी फिल्म स्टार दोष मुक्त

April 5, 2018 1:06 PM0 commentsViews: 597
Share news

 

— सैफ अली खान, तब्बू आदि बरी, फिल्म इंडस्ट्री के ५५० करोड़ दांव पर, सलमान कैंप को भारी झटका, फैंस सदमे में

 

नवरोज पठान

दोषी करार होने के बाद पुलिस के घेरे में सलमान

राजस्थान। सलमान खान के फैंस के लिए निराशाजनक खबर है। जोधपुर की अदालत ने काला हिरण शिकार मामले में फिल्म स्टार  सलमान खान के खिलाफ अपना फैसला सुना दिया। कोर्ट ने उन्हें इस मामले में दोषी करार दिया है। उनके साथ मुकदमे के अन्य आरोपियों  नायिका तब्बू, सहित सैफ अली खान, सोनाली और नीलम को बरी कर दिया है।

दरअसल 1998 में सलमान खान अपनी फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं ‘ की शूटिंग के लिए सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे के साथ जोधपुर पहुंचे थे।आरोप है कि सलमान ने घोड़ा फार्म हाउस, भवाद गांव सहित पांच जगहों पर पर 27-28 सितंबर की रात काले हिरणों के शिकार किया था।

उस समय राजस्थान में इस मामले को लेकर बड़ा बवाल मचा था। काला हिरन विश्नोई समाज में बहत आदर का पात्र माना जाता है। इसलिए 2 अक्टूबर, 1998 को इस मामले में बिश्नोई समाज ने पुलिस थाने में सलमान खान समेत सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे सभी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

कोर्ट द्धारा अभी सजा घोषित नही हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि उन्हें कम से कम दो से छः साल जेल की सलाखों के पीछे गुजारने पड़ सकते है। उन्हें सजा पांच अप्रैल को सुनाई जायेगी। इससे सलमान कैंप में मायूसी छाई हुई है।

फिल्म जगत के 550 करोड़ दांव पर

सलमान खान को हुई सजा से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड  फिल्म मेकर्स के 550 करोड़ रुपये दांव पर लग गए हैं। सलमान खान को सजा होने से उनकी कई फिल्मों पर संकट मंडरा गया है। सलमान खान की जल्द ही रेस 3 रिलीज होने वाली है। जिसका निर्माण 100 करोड़ से हुआ है। इसफिल्म में उनके साथ जैकलिन फर्नांडिस,, अनिल कपूर और बॉबी देओल प्रमुख भूमिका में हैं।

इसके अलावा सलमान खान के होम प्रोडक्शन में लवरात्री फिल्म का निमार्ण हो रहा है। इसफिल्म में सलमान अपने जीजा आयुष शर्मा को लॉच कर रहे हैं। लवरात्री में सलमान खान खुद एक गाना शूट करेंगे इस फिल्म का बजट भी 30 करोड़ बताया जा रहा है।

Leave a Reply