खुशहाली के लिए आधुनिक खेती अपनाएं किसान- विनय वर्मा

September 30, 2022 12:39 PM0 commentsViews: 79
Share news

 उजैर खान

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ किसानों को मिलना चाहिए, वे ही हमारे अन्नदाता हैं। किसानों की तरक्की से ही देश में खुशहाली आएगी। इसके लिए किसानों को आधुनिक खेती अपनाना पड़ेगा।।
उक्त आशय का विचार शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा ने व्यक्त किया। विधायक विनय वर्मा ने कल शोहरतगढ़ ब्लॉक परिसर में आयोजित कृषक जागरुकता कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसानों की स्थिति बेहतर करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। जब किसान खुशहाल होंगे, तभी देश में खुशहाली आएगी।
गोष्ठी को सम्बधित करते हुए उपनिदेशक, कृषि अरविंद कुमार विश्वकर्मा ने किसानों को तकनीकी खेती के साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि उन्नत खेती के माध्यम सेकिसानों में खुशहाली आएगी। इसलिए किसान उन्नतशील खेती पर ध्यान दें।

गोष्ठी में सहायक कृषि विकास अधिकारी गौरव यादव ने उन्नत बीजों के साथ किसानों को कृषि उपकरणों पर मिल रही सब्सिडी के बारे में बताया। इस दौरान अमित कुमार यादव, विनीत पाठक, अरविंद पाल, श्रीधर शर्मा, नंदकिशोर चौधरी, लवकुश मिश्रा, रवि अग्रवाल, संजय कसौधन, हरीश वर्मा मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply