ब्लाक प्रमुख जोगिया की अचानक मौत, दिल की मरीज थीं प्रमुख

March 1, 2016 10:38 PM0 commentsViews: 846
Share news

अजीत सिंह

mahila-ki-maut

सिद्धार्थनगर। जोगिया ब्लाक की हाल में चुनी गई प्रमुख इन्द्रावती देवी का आज अचानक पनधन हो गया। वह ४० साल की थीं और शुगर व हार्ट की पेंशेंट थीं। उनका अंतिम संस्कार बूढ़ी राप्ती नदी के तट पर किया गया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

बताया जाता है कि प्रमुख इन्द्रावती देवी को आज दिन में दस बजे कुछ दर्द महसूस हुआ। परिजनों ने उनका रूटीन उपचार किया। तकरीबन ११ बजे उनका दर्द बढा और सांसें थम गई। समझा जाता है कि उनको दिल दौरा पडा है।

इन्द्रावती इस बार जोगिया से निर्विरोध प्रमुख चुनी गई थीं। उनके पति राम चरित्र सपा के कार्यकर्ता हैं। इस बार उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ा था। अभी वह शपथ ग्रहण के बाद एक दिन भी ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर नही बैठीं थीं।

इन्द्रावती के अचानक निधन पर इलाके में सोग है। तमाम लोगों ने उनकी मौत पर दुख व्यक्त किया है। पूर्व ब्लाक प्रमुख कौशल त्रिपाठी ने उनके प्रति संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि यह जोगिया ब्लाक की बडी क्षति है।

 

Leave a Reply